रेनुकूट / सोनभद्र।
आज जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में स्थित निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल में अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बच्चों के बेहतर भविष्य के दृष्टिगत संवाद स्थापित करने के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 8 में पढ़ रहे बच्चों के माता पिता को स्कूल में बुला कर उनके व्यवहार से लेकर पढ़ाई व सोशल मीडिया में उनकी बढ़ती रूचि पर चर्चा की गई । शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों में इस उम्र (बचपन से टीनएजर) में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव के चलते उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव पर विशेष कर के ध्यान देने को कहा ताकि उम्र के इस पड़ाव पर बच्चों को कोई गलत आदत ना पड़ जाए । वही बच्चों के माता पिता द्वारा अपनी बात भी रखी गयी ।
वही स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रेज़ी ने बच्चो का सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करने पर चिंता जताते हुए बच्चों पर अभिभावक द्वारा नज़र रखने की सलाह दी गयी ।
प्रिंसिपल ने बताया कि इस किशोरावस्था में हार्मोनल बदलावों के कारण बच्चों को कैसे संभालना है। मोबाइल फोन सिर्फ आपके सामने और आपकी देखरेख में ही दिया जाए। बच्चों को रोज़ रात 10 बजे से पहले सो जाना चाहिए।
मोबाइल का पासवर्ड बच्चों को बिल्कुल न बताएं। इतना ही नहीं, प्रिंसिपल ने ये भी कहा कि बच्चे सबसे ज़्यादा माता-पिता के व्यवहार और गतिविधियों से सीखते हैं। इसलिए बच्चों के सामने माता-पिता को भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अब मोबाइल पर कोई भी होमवर्क नही भेजा जाता सारा होमवर्क कॉपी में दिया जाता है और मोबाइल पर सिर्फ अभिभावकों को सूचना देने के लिए दिए गए होमवर्क की जानकारी दी जाती है ।
प्रिंसिपल द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चों के लिए जीरो पीरियड बनाया गया है जिसमें शिक्षकों द्वारा कॉपी चेकिंग व बच्चों के संदेह भरे सवालों का निवारण किया जाता है ।
उनके द्वारा यह भी कहा गया कि बच्चों को घर पर समय दे व संवाद करें ताकि किसी गलत संगत में पड़े और साथ ही साथ स्कूल एवम घर पर दोनों जगह सही ध्यान व मर्दर्श से बच्चे के भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है ।
स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रेज़ी ने इसी तरह का संवाद सभी क्लास में आयोजित करने की बात कही ताकि बच्चों को और बेहतर बनाया जा सके ।

