दुद्धी गोंडवाना भवन मे सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती मनायी गयी।।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Thursday, August 6, 2026 12:02 PM

---Advertisement---

*** बैठक मे पार्टी को मजबूत करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे प्रत्यासी नरेंद्र सिंह गोंड को विजय दिलाने पर हुई चर्चा ***

(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)

दुद्धी /सोनभद्र ।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती कस्बा स्थित गोंडवाना भवन मे बड़े ही भावपूर्ण तरीके से पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने कियाl इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय मे उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लियाl बैठक मे क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और समस्याओं को प्रभावी और कारगर तरीके से समाधान करने के दिशा मे रणनीति तैयार किया गयाl पर्यावरण संरक्षण और मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने एवं विश्व आदिवासी दिवस पर मजबूती लाने के चर्चा किया गया l आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी नीरेंद्र सिंह गौड़ को विजय दिलाने के लिए पूरे विधानसभा मे बूध स्तर पर बैठक करके पार्टी के लोगों से मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष रूप से चर्चा की गईl इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा के प्रभावी प्रत्याशी नीरेंद्र सिंह गोंड ने कहा कि छात्रों, किसानों एवं आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है l देश, प्रदेश मे आम लोग महंगाई,भ्रष्टाचार जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी जंगल जमीन आदिवासियों की समस्याएं बनी हुई है ।सरकार द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है,जिसके लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद यादव, विनोद सिंह गोंड,कल्लन खाँ,नागेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, अजय यादव, गौस मोहम्मद खाँ, राजकुमार,रामलाल,अनवर अली, प्रेमसागर पांडेय,गोविंदा विश्वकर्मा, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या मे समाजवादी पार्टी के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now