व्यपारियों के लिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की माँग ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Wednesday, August 5, 2026 3:24 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट के व्यपार मण्डल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता के द्वारा आज उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उनकों रेणुकूट मेन रोड़ के किनारे निवास कर रहे व्यपारी जो नगर पंचयात के परिसीमन के बाहर होने के कारण जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में हो रही दिक्कतों को लेकर ज्ञापन सौंपा । उनके द्वारा पत्र में लिखा गया है कि नगर पंचायत रेणुकूट के परिसीमन के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे 10 से 12 हज़ार निवास कर रहे लोगों का प्रमाण पत्र नगर पंचायत द्वारा नही बनाया जाता । जिसके चलते उन लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । उनके द्वारा अनुरोध करते हुए पत्र के माध्यम से कहा गया है कि सरकार द्वारा सरल प्रक्रिया से जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर व्यापारीगणों को निर्गत किया जाता तो हम लोगों की परेशानी दूर हो जाती।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now