सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम हुसैन -सह संपादक, क्राइम जासूस )
नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर अध्यक्ष महोदया ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि “नगरवासियों की प्रत्येक समस्या का समय पर समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।” उनके इस सकारात्मक प्रयास से नगरवासियों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।
जनसेवा के प्रति उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना क्षेत्र में लगातार की जा रही है। यह पहल निश्चित रूप से नगर के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

