शिक्षामित्रों का ट्रांसफर /समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मण्डल BSA को सौंपा ज्ञापन।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, July 27, 2026 6:45 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

(हाजी सलीम हुसैन, क्राइम जासूस)

27 जुलाई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा झा जी के अगुआई में शिक्षामित्र स्थानांतरण/समायोजन के लंबित प्रकरण के सापेक्ष जिला और ब्लॉक कमेटी के सदस्यों के साथ BSA साहब से मुलाकात की और जिले में जल्द से जल्द साथियों का समायोजन/स्थानांतरण करवाने का आग्रह किया।


जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने शिक्षामित्र की समस्याओं को BSA सर के सामने रखा वही जिला प्रवक्ता अभय मालवीय ने समायोजन में कुछ छूटे हुए साथियों की पुनः आवेदन करने की बात रखी।जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह ने BSA सर से जल्द से जल्द कार्य को गति देने के निवेदन के साथ साथ SBI के MOU के लिए सभी ब्लॉकों में बैंक के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने,और शासन के मनसा अनुरूप जुलाई का मानदेय जल्द से जल्द भिजवाने की बात रखी जिस पर BSA साहब ने सहमति दिखाते हुए निश्चिंत ही सभी मुद्दों को जल्द क्रियान्वयन के लिए कहा।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर सोनी सदर ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन चतुर्वेदी ,ब्लॉक अध्यक्ष कर्मा भोला नाथ जायसवाल ,ब्लॉक अध्यक्ष कर्मा महिला मोर्चा किरण सिंह, घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू श्रीवास्तव ,वंदना श्रीवास्तव ,मृदुला चौबे , प्रेम शंकर पाण्डेय जी आदि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment