पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में लोढ़ी टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, July 27, 2026 5:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र के प्रतिनिधियों ने लोढ़ी टोल प्लाजा पर व्याप्त अव्यवस्थाओं का मामला प्रमुखता से उठाया। बैठक में बिना स्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों का आवागमन, फास्टैग एवं टोल वसूली की पारदर्शिता, सरकारी राजस्व की सुरक्षा तथा टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।


व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि बिना स्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघन जांच कराई जाए, फास्टैग एवं सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच कराई जाए, संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कराया जाए तथा प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष गोपी सोनकर ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए व्यापारियों एवं आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment