वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के लिए जारी की गयी समय सारणी-11 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Thursday, July 23, 2026 5:00 PM

---Advertisement---

कक्षा 9 से उच्च शिक्षण संस्थानों तक के छात्र-छात्राओं के लिए जारी हुई समय-सारिणी

निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन एवं सत्यापन कराने की अपील
सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 9 से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जनपद सोनभद्र के पात्र छात्र-छात्राएं

 

scholarship vintage orange seal isolated on white

www.scholarshipup.gov.in पोर्टल पर निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की प्रक्रिया 11अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन, विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे। इसके उपरांत एनआईसी लखनऊ द्वारा स्क्रूटनी, संबंधित विभागों द्वारा सत्यापन तथा जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की संस्तुति के बाद पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट से ऊपर की उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भी नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 सितम्बर 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा आवेदन सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा पात्र आवेदनों के अग्रसारण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाएगी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जनवरी 2027 में भेजी जाएगी। जिसका सम्पूर्ण विवरण शिक्षण संस्थानों को प्रेषित की गयी है एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी समय सारणी उपलब्ध है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण करें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment