आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Sunday, June 7, 2026 2:03 PM

---Advertisement---

कासगंज/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बलएवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

एसपी ओपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है।उनके निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सजगता देखने को मिली।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment