सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(अमित कुमार , राहुल पांडेय व डॉक्टर चारु द्विवेदी का गैर जनपद ट्रांसफर)
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों, कमिश्नरेटों, पीएसी और विशेष इकाइयों में नई तैनातियां दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 206 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों, कमिश्नरेट, पीएसी बटालियनों और विशेष इकाइयों में तैनात डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के तीन pps अधिकारी अमित कुमार क्षेत्राधिकारी ओबरा ,श्री राहुल पांडेय क्षेत्राधिकारी घोरावल व डॉक्टर चारु द्विवेदी क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र का गैर जनपद ट्रांसर हुआ है जिसमें अमित कुमार जी का मिर्जापुर व डॉक्टर चारु द्विवेदी का चंदौली एवम राहुल पांडेय जी का पीलीभीत स्थांतरण हुआ ।



आपको बताते चले कि सोनभद्र जनपद से ही अपनी ट्रेनिंग व सेवा शुरू करने वाले श्री अमित कुमार की कार्यशैली को लेकर उनके क्षेत्र के लोग खास करके स्कूली बच्चे बहुत प्रभावित थे ।


अपने सरल स्वभाव एवम सब के बीच मे राह कर अपने कामों को अंजाम देने के अंदाज ही वह कारण बना जिसके चलते बच्चे बच्चे के जुबान पर उनका नाम है।
वही जनपद सोनभद्र को विजय कुमार साहनी के रूप में प्रतापगढ़ से स्थांतरण होकर नए क्षेत्राधिकारी मिल रहें हैं ।

