सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
सोनभद्र में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी श्री ऋषभ रुणवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), सोनभद्र के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बताते चले कि विगत कई महीनों सो एडिशनल एसपी सोनभद्र (नक्सल) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के सेवा निवृत्त होने के उपरांत यह पद रिक्त चल रहा था । श्री ऋषभ रुणवाभ इससे पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में तैनात थे।
उन्होंने अगस्त 2024 में यह कार्यभार संभाला था। लखनऊ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गोसाईगंज क्षेत्र के चर्चित फर्जी अपहरण कांड सहित कई मामलों को सुलझाया। शैक्षणिक रूप से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 137 हासिल की थी। आईपीएस सेवा में आने से पूर्व उन्होंने GIFT City में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (IFSCA) में ग्रेड-A अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।
और अब बतौर एडिशनल एसपी सोनभद्र(नक्सल) के रूप में अपनी सेवा देंगे ।

