सलखन,सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग सलखन मे मंगलवार साय तकरीबन सात बजे के लगभग सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से जा रही टेलर वाहन के चपेट में आने से एक मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पहुची चोपन पुलिस घायल मजदूर को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया जहा उसकी हालत नाजुक बनी है।जानकारी के मुताबिक अमर पनिका 40 वर्ष पुत्र भोला पनिका निवासी ग्राम पंचायत सलखन, टोला नऊका जो प्रति दिन की तरह मेहनत मजदूरी कर सायंकाल अपने घर जा रहा था।जो सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से जा रही टेलर के चपेट में आने से मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसमे एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Sonbhadra Accident: काम से वापस लौट रहे मजदूर को टेलर ने रौंदा, एक पैर फैक्सच
---Advertisement---

