हेलमेट-सीटबेल्ट न लगाने वालों को दिए गुलाब के फूल, चला जागरूकता अभियान

By:

On: Thursday, January 9, 2025 10:28 AM

---Advertisement---

नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर दिलाया अहसास

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर किया जागरूक

सोनभद्र। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नौवें दिन परिवहन विभाग की ओर से सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक सवार, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार सवारों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर उन्हें नियम तोड़ने का अहसास दिलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से हादसे कम होंगे।

जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन धनवीर यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर रोज एट रोड कार्यक्रम चलाया गया। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने जान-पहचान के लोगों को भी जागरूक करें। कहा गया कि जरूरी नहीं है कि सड़क दुर्घटना आपकी गलती से ही हो। बताया गया कि आगे चलने वाली गाड़ियों से उचित दूरी बनाकर चलें। एआरटीओ ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के क्रम में समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिया गया है कि नियम विरुद्ध किसी को पेट्रोल न दिया जाए।एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देश के क्रम में एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिस क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह, एसआई कृष्णा कुमार शुक्ला, परिवहन विभाग सिपाही आशुतोष प्रताप सिंह सिंह, हेमंत गौतम आदि रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment