Sonbhadra:अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की मौत एक घायल

By:

On: Thursday, January 9, 2025 6:44 AM

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र/स्थानीय थाना अंतर्गत चोपन पुराने पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चालक की मौत हो गई वही दूसरा सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 8:20 बजे सुबह मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर UP 64 AY 5006 जिसे सुधांशु यादव पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ग्राम चकरा पोस्ट हिनौता थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा चलाकर अपने साथ आकाशदीप मोर्य पुत्र मनोज मोर्य निवासी आमडीह थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के साथ परीक्षा देने हेतु सिंदुरिया आ रहे थे कि सोन नदी पुराने पुल के उत्तरी छोर पर पीछे से तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हाईवा ट्रक न0 HR 58E 3929 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल चालक सुधांशु यादव की मृत्यु हो गई पीछे बैठा साथी आकाशदीप बाल बाल बच गया दुर्घटना कारीत करने वाले हाईवा ट्रक को बरामद कर लिया गया है, यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment