घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कड़िया मे सड़क दुर्घटना में सात माह पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर हुई है। ममता पत्नी स्व गुलाब निवासी ग्राम अमिलौधा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बीते 10.05.2024 को दोपहर के वक्त उसके पति गुलाब फुलवारी गांव से अपना दवा इलाज कराकर घर वापस लौट रहे थे कि कड़िया पोखरा के पास स्थित कालेश्वरी माता मन्दिर के पास पहुंचे थे कि इसी बीच किसी पुराने परिचित मिल जाने के कारण मोटर साइकिल खड़ी करके बातचीत कर रहे थे। अचानक पीछे से बोलेरो का चालक वाहन को तेज गति एवं उतावलेपूर्ण ढंग से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आकर पति गुलाब को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पति गुलाब को गम्भीर व प्राणघातक चोट लगी। सीएचसी घोरावल ले जाया गया जहां रास्ते में ही पति की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि महिला से मिली तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सड़क दुर्घटना में पति के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

