Sonbhadra crime:अनियंत्रित बाइक गड्ढे में फिसली, तीन युवकों की मौत

By:

On: Monday, December 9, 2024 3:13 AM

---Advertisement---

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में फिसली, तीन युवकों की मौत

कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा गांव के बिलरुआ टोला के पास देर रात हुआ हादसा

सोनभद्:कोन-तेलगुडवा मार्ग पर हर्रा बिलरुआ गांव के पास रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कर पंचायत हर्रा निवासी विकास चेरो तो (22) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (25) पुत्र ज्वाला पासवान,वाले कृष्णा पासवान (23) पुत्र लौटन पासवान बाइक से तेलगुड़वा की तरफ से घर लौट रहे थे। गांव के बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने तीनों घायलों को कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now