अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

By:

On: Sunday, October 27, 2024 12:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:थाना चोपन क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित मालोघाट के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई ।

घटना के संबंध पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात हाथीनाला पीआरवी द्वारा चोपन पुलिस को सूचना दिया गया कि वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मालोघाट स्थित आर एन सिंह टैंक प्लांट से लगभग 300 मीटर पहले हाथीनाला से चोपन की तरफ जाने वाले मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 58 वर्ष को टक्कर लग जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई ।

घटना की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुऐ शव को लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस भेजवा दिया है मृतक के छोटे भाई नरेंद्र बहादुर सिंह ने शव की पहचान संतोष कुमार सिंह (58) पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह निवासी धनौरा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के रूप में की। छोटे भाई ने बताया कि लगभग 18 वर्षों से मेरे बड़े भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी जिसके कारण अक्सर घर से बाहर बिना किसी को बताए निकल जाया करते थे कि इस बार भी 25 अक्टूबर को निकले हुए थे जिनकी आज मालो घाट टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment