Sonbhadra:रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया सोनभद्र नगर

By:

On: Sunday, October 13, 2024 4:02 PM

---Advertisement---

– जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

– जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयादशमी जिले शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन लगभग एक घंटे चला। राम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण का पुतला धू धू कर जल गया। रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने वचन के अनुसार विभीषण को लंका का राज्य सौंप दिया।सदर विधायक भूपेश चौबे समेत अन्य श्रद्धालुओं ने राम राज्याभिषेक की आरती की

वहीं रामलीला मंच पर रात्रि मंच पर 8 बजे से भरत मिलाप और श्री रामराज्याभिषेक की दिव्य लीला का मंचन किया गया। जिसे देखकर वहां उपस्थित रामलीला प्रेमी मंत्रमुक्ध होगाए और राजा राम के जयकारे लगाने लगे।

इस अवसर पर सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, आरएसएस के जिला संचालक हर्ष अग्रवाल, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, महामंत्री सुशील पाठक,कृष्णमुरारी गुप्ता कोषाध्यष राकेश गुप्ता, अविनाश शुक्ला किशोरी सिंह प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता रमेश जायसवाल, आनंद जायसवाल प्रशांत जैन, रविन्द्र केशरी,बलराम सोनी हर्ष केशरी, आनंद मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment