Sonbhadra breaking: पूजा पंडाल में टेंट लगाने के दौरान करेंट से युवक की मौत,अन्य घायल

By:

On: Friday, October 11, 2024 11:33 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के चकचपकी हनुमान मंदिर पर भंडारा के लिए शुक्रवार को टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलसा है। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है

चकचपकी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवरात्र की नवमी पर भंडारा का आयोजन होता है। शुक्रवार को इसके लिए टेंट लगाया जा रहा था। इस दौरान टेंट का पाइप पास से गुजरे तार को छू गया, जिससे उसमें करंट उतर गया।

करंट की चपेट में आने से चकचपकी निवासी अभिषेक और चपकी महुअरिया निवासी बृजेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन दोनों को बभनी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।दूसरे युवक बृजेश का उपचार चल रहा है। उधर, मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। चीख- पुकार शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment