सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रदुषण जाँच केंद्रों का भी किया निरीक्षण
सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को लोढ़ी स्थित एआरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने पहुंचीं बालिकाओं एवं महिलाओं को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर संभागीय (प्राविधिक) निरीक्षक आलोक यादव ने सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन और जरूरी सावधानी बरतने की जानकारी दी।आरआई ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया गया।
इसके अलावा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के प्रदुषण जाँच केंद्रों का भी चेकिंग अभियान चलाया गया। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आलोक यादव ने प्रदुषण जाँच केंद्र में पायी गई कमी को दूर करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रचार वाहन द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सारथी सुपरवाइजर हरी ओम सिंह, जुगलेश पाण्डेय आदि रहे।

