सोनभद्र:समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महगाई , प्याज,टमाटर, लहसुन खाद्य पदार्थों को लेकर स्वर्ण जयंती चौक पर से केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के विरोध मे अगरबत्ती दिखाकर प्रदर्शन किया गया और नारे लगाते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया कि अच्छे दिन आयेगे लेकिन जब जब भाजपा की सरकार बनी है तब तब महंगाई बढ़ी है और जनता को परेसान किया गया है, प्रमोद यादव ने कहा की आज खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है और अरहर का दाल 180 रुपे से रुपये किलो है आलू,टमाटर प्याज,लहसुन के दाम मे आग लगी है आज माता बहन महंगाई से परेसान है रसोई गैस सिलेंडर का दामों मे वृद्धि पेट्रोल डीज़ल के दामों मे वृद्धि, और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है, सुरेस,अग्रहरी कहा की महिलाएं आज परेसान है रसोई मे महंगाई के कारण खाद्य पदार्थ की कमी के कारण बजट भी बिगड़ रहा है जिससे बच्चों पर पठन, पाठन का दबावा है, पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी जूनैद अंसारी, ने कहा कि भाजपा केवल जनता को महगाई बेरोजगारी भ्रस्टाचार के आग मे झोंकना चाहती है आज कापी किताब महंगा है फीस महंगा है लेकिन सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ा रहीं है, प्रदर्शन मे मुख्य रूप से , नंद भारती चन्दन पटेल हिफाजत अली, गोपाल गुप्ता मुस्तफा रोहित कुशवाहा मौजूद रहे
Sonbhadra:महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन,आलू-प्याज व तेल को गले में पहनकर किया प्रदर्शन
---Advertisement---

