राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे “आत्म निर्भर भारत”विषय पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे आज शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत “आत्म निर्भर भारत” विषय पर प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव की अध्यक्षता मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ० अजय कुमार ने “आत्म निर्भरता” के पांच स्तम्भ पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता मे महाविद्यालय की छात्रा प्रियांशी (B.sc ।।। सेमेस्टर ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं अमीमा खातुन( B.sc ।।। सेमेस्टर ) ने द्वितीय तथा गीतांजलि व अंजलि (B.sc ।।। सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव ने सभी छात्र/ छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षित व स्वस्थ होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ० राजेश कुमार यादव, डॉ० गीता, अंकिता चन्द के अलावा कॉलेज के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now