सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे आज शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत “आत्म निर्भर भारत” विषय पर प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव की अध्यक्षता मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ० अजय कुमार ने “आत्म निर्भरता” के पांच स्तम्भ पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता मे महाविद्यालय की छात्रा प्रियांशी (B.sc ।।। सेमेस्टर ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं अमीमा खातुन( B.sc ।।। सेमेस्टर ) ने द्वितीय तथा गीतांजलि व अंजलि (B.sc ।।। सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव ने सभी छात्र/ छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षित व स्वस्थ होना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ० राजेश कुमार यादव, डॉ० गीता, अंकिता चन्द के अलावा कॉलेज के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

