Sonbhadra crime: नाबालिक लड़की को भगाने के मामले में घोरावल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By:

On: Wednesday, September 25, 2024 1:46 PM

---Advertisement---

घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हुए अपहृता को भी बरामद कर लिया। पीड़िता की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसकी पुत्री को साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया था, जिस पर थाना रॉवर्ट्सगंज अंतर्गत अमोखर निवासी मनीष पर धारा 137(2), 87 के तहत मंगलवार की शाम केस दर्ज किया गया। नाबालिग लड़की व आरोपी युवक की तलाश मे पुलिस जुटी थी। एसएचओ कमलेश पाल, एसआई त्रिभुवन राय व उनकी टीम ने आरोपित मनीष को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया और अपहृता को महिला पुलिस अभिरक्षा मे डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेजा गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment