Sonbhadra crime:एक बार फिर मानवता को किया शर्मशार, नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध के बाद हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Wednesday, September 25, 2024 1:40 PM

---Advertisement---

घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के साथ हुए दुराचार का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए प्रतिदिन घर से बाहर बाजार व क्षेत्र मे चले जाते हैं। उसके घर मे पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को आलमगीर के बहन रजिया का लड़का जुल्फिकार उर्फ कल्लू पुत्र इजहार निवासी बनौरा थाना पन्नगंज सोनभद्र जो अपने ननिहाल जुड़ियां मे ही रहता है। वह उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर लगभग दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर बीते 23 सितम्बर को जबरदस्ती घर से ले जाकर गर्भपात करवा दिया। मामले से जुड़े आरोपित जुल्फिकार उर्फ कल्लू के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट, एससी एसटी इत्यादि धाराओं में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।भ्रूण को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment