गाँव मे भेड़िये को देखने से ग्रामीणों में दहसत का माहौल।

---Advertisement---

 

मुस्तकिम खान सोनभद्र

करमा सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत मे भेड़िये को देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत,ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रही परेशान
करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत में भेड़िये को देखने से रात भर ग्रामीण रहे परेशान लोगों की रात की नींद उड़ी
बीते दिन कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने के बाद शाम को घरों की तरफ आ रहे थे। तभी कुछ अजीब आवाज सुनाई दी। ग्रामिणो।कुछ दूरी पर एक पुराने घर में चार से पांच के संख्या में भेड़िये दिखाई पड़े।ग्रामीण लाठी डण्डे के साथ भगाने के लिए गये।तो तब तक भेड़िये धान के खेतों में छुप गए।वहां से भागने से भागने के बाद रानीतारा तालाब पर मंदिर के समीप देखाई दिये l कल रात को 10 बजे लगभग पीआर बी 112नंबर व बन विभाग के लोग भी पहुँच गयें लेकिन भेड़िये भाग कर धान मे छिप गये l गाँव के संजय सिंह ने बताया की आज सोमवार की सुबह 7:00बजे हम सभी लोगों ने तालाब पर मंदिर के पास पुनः देखा ग्रामिणो ने वन विभाग को सुचना दें दिया है गाँव मे दहशत का महौल है ग्रामिणो का कहना है समय रहते हुए इनको नहीं पकड़ गया तो गाँव मे किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है नही तो कभी भी अनहोनी हो सकता है गाँव के सभी लोग जब से देखे है तभी से एक समूह बना कर अपनी रक्षा कर रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया है इस मौके पर संजय सिंह, पूर्व बी डी सी सुरेश सिंह, समरनाथ सिंह, बृजेश यादव,राजेश यादव, धीरज यादव, सतीश सिंह, राम गोबिन्द पटेल, अर्जुन सिंह सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now