मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूकता अभियान

---Advertisement---

 

राकेश केशरी,,

विंढमगंज /सोनभद्र थाना क्षेत्र के महुली में
मिशन शक्ति दीदी अभियान के विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिवम इंटर कॉलेज महुली में शिविर का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा दल में शामिल महिला कांस्टेबल नितू सिंह व अन्य ने प्रोजेक्टर व अन्य के माध्यम से छात्राओं को मिशन शक्ति दीदी अभियान तथा गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 1098, 112, 181,108 व साइबर अपराध 1930 के बारे आदि की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता लेने की सलाह भी
दी गई। इस दौरान कांस्टेबल विनय कुमार ,अजीत पाल म.का. नीतू सिंह सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now