ब्रेकिंग- बोलेरो वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा के एनएच 39 , दुद्धी – विढ़मगंज मार्ग पर कनहर श्मशान घाट जाने वाले मार्ग के समीप आज वृहस्पति वार शाम को पौने चार बजे एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो वाहन भी कुछ आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई | घटना के समय बोलेरो मे सवार युवक गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गए | सूचना पर पहुँचे दुद्धी कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया | और घटना की छानबीन मे जुट गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप कुमार कुशवाहा पुत्र विश्वामित्र कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोरूखाड़ बताया गया है। घटना स्थल पर तमाशाबीनों की भारी भीड़ मौजूद थी |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now