साधन सहकारी समिति नौडीहा का चुनाव हुआ सम्पन्न अध्यक्ष बद्री जीते

By:

On: Tuesday, August 1, 2023 3:37 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। नगवां ब्लॉक अंतर्गत नौडीहा साधन सहकारी समिति का चुनाव काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। 12 बजे तक पर्चा भरने का समय था तय समय तक बद्री और बाबुन्दर का पर्चा भरा गया था। 3 बजे से वोटिंग शुरू हुई जिसमें कुल 9 मत में से 8 मत पड़े। शाम 4 बजे से गिनती शुरू हुई दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत पड़े उसके बाद चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता द्वारा टॉस कराया गया जिसमें बद्री चुनाव जीते साथ ही उपाध्यक्ष पद पर आरती का एक ही नामांकन हुआ था और वह निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विजयी प्रत्याशियों को ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रभान सिंह लचिया सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment