विषैले जंतु के काटने से एक महिला की मौत,तीन की हालत गंभीर

By:

On: Saturday, June 6, 2020 4:06 PM

---Advertisement---

विषैले जंतु के काटने से एक महिला की मौत,तीन की हालत गंभीर

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार गांव मे विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम की है। प्रतिभा मौर्य (36) जब घास काट रही थी। उसी समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया।परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया

विषैले जंतुओं के काटने से तीन लोगों की हालत गंभीर बन गई। जानकारी के मुताबिक बच्चन (18) पुत्र गोपाल निवासी शिल्पी को शनिवार की दोपहर के समय करीब दो बजे जंगल में उसके पैर में सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।वह जंगल में लकड़ी लेने गया था।दूसरी घटना डिबर गांव की है जहां शिवचरण पाल (52) को घर में लकड़ी निकालते समय विषखोपड़े ने काट लिया और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तीसरी घटना में रीता यादव (22) पत्नी बुल्लू यादव निवासी करकोली थाना करमा को शुक्रवार की शाम के समय भूसा निकालते समय उसके हांथ में सर्प ने काट लिया।उन सभी का उपचार निःशुल्क जड़ी बूटी के वैद्य देवधारी के यहां कराया गया। जहां हालत में सुधार होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment