*_पंकज मिश्रा बने कांग्रेस कमेटी जिला सोनभद्र के महासचिव_*

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह ,,अनपरा ,सोनभद्र,

_पंकज मिश्रा बने कांग्रेस कमेटी जिला सोनभद्र के महासचिव_*

__जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई बैठक में पंकज मिश्रा को जिला महासचिव बनाया गयाकमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पंकज मिश्रा की राजनीति में सक्रियता और कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि महासचिव के रूप में काम करते हुए पंकज मिश्रा पार्टी को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
कांग्रेस ने इसके जरिए जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। जिले के जातीय समीकरण को देखते हुए जिला अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महासचिव, एवं सचिव का चयन किया गया है। कुल 25 नामों का ऐलान किया गया, जिसमें 06(25%) फीसदी एस सी, पिछड़ी जातियों, 09(36%) फीसदी सवर्ण 07 (28%)और 03(12%)फीसदी अल्पसंख्यक समुदाय को जिले की कमान सौंपी गयी है। अल्पसंख्यक समुदाय में ज्यादातर पासमांदा जातियों पर फोकस किया गया है। महिलाओं को भी प्रमुखता से जगह मिली है, उनकी भागीदारी लगभग 10 फीसदी है पदाधिकारियों के चयन में सबसे ज्यादा तरजीह युवाओं को मिली है। इसके साथ ही जातीय समीकरण भी साधने की पूरी कोशिश की गई है। इसे कांग्रेस का मिशन 2022 के रूप में देखा जा रहा है।__

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment