वारंटी के खिलाफ 82 की कार्रवाई हुई कार्रवाई नोटिस चस्पा।

By:

On: Saturday, January 15, 2022 2:08 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र।कोतवाली पुलिस ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर कल शुक्रवार की शाम एक वारंटी जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा है । जिसकेखिलाफ कल 82 की कार्रवाई की और उसके गांव में निवास स्थान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है।
हल्का के एसआई संदीप राय ने बताया कि अभियुक्त मोo रजा पुत्र जाहिर हुसैन निवासी दिघुल / बघाडू थाना दुद्धी के विरुद्ध माननीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन के द्वारा 29 /10/21 को धारा 82 का आदेश निर्गत हुआ था। जिसे 30/10/21 को तामिला करा दिया गया ,अभियुक्त अभी तक ना तो न्यायालय में प्रस्तुत हुआ और ना ही गिरफ्तार हो सका है ,जहाँ अभियुक्त के खिलाफ 174 A की कार्रवाई की जा रही है ।वहीं उसके निवास गांव में 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

अभियुक्त के खिलाफ मु 0 स0 70/2021 धारा 353/ 379 आईपीसी व धारा 5/26/41/42/69 भारतीय वन अधिनियम 1927 व 5/51 वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा स्थानीय कोतवाली में पंजीकृत है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment