अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 21 ने किया पर्चा दाखिल

By:

On: Friday, December 24, 2021 2:19 PM

---Advertisement---

– 27 दिसम्बर को पर्चा की जांच, आपत्ति, वापसी व वैध प्रत्याशियों की सूची का होगा प्रकाशन
– 30 दिसम्बर को मतदान, मतगणना व विजयी पदाधिकारियों की होगी घोषणा
– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव का हाल

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के प्रथम तल पर शुक्रवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह की देखरेख में अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए 21 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। 27 दिसम्बर को पर्चा की जांच, आपत्ति, वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसम्बर को मतदान, मतगणना व विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह व हीरालाल पटेल ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए स्वदेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो लोगों पवन कुमार सिंह व राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे तीन लोगों कमलेश कुमार सिंह, फूल सिंह व वीरेंद्र कुमार राव, महामंत्री पद के लिए दो लोगों प्रेम प्रताप व राम जियावन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों विमल प्रसाद सिंह व मो. सलीम कुरैशी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शाहिद इरफान, संयुक्त सचिव प्रकाशन मिथिलेश कुमार शास्त्री व संयुक्त सचिव प्रशासन राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए राजेश कुमार यादव, हरि प्रसाद यादव व गंगेश्वर प्रसाद सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए प्रेमनाथ सिंह व आफताब आलम ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 27 दिसम्बर को पर्चा की जांच, आपत्ति, वापसी व बैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसम्बर को मतदान के बाद मतगणना व विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र एडवोकेट व महामंत्री अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दिशा-निर्देश पर यह चुनाव कराया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment