दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हरपुरा गाँव में बीती रात अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को गस्त करती राजस्व की टीम ने धर दबोचा और उसे आज उसे छोड़ दिया जिससे सवाल उठाए जाने लगे है कि अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर राजस्व की टीम ने क्यों छोड़ दिया| सूत्र बताते है कि यह ट्रैक्टर विंढमगंज थाने तक भी गई और आज एक जनप्रतिनिधि की दुहाई देते हुए छोड़वा दी गयी , उधर जनप्रतिनिधि ने किसी भी प्रकार की पैरवी से इनकार किया है|
पकड़ा गया ट्रैक्टर हरपुरा प्रधान की बताई जा रही है जो सेटिंग गेटिंग कर छोड़ दी गयी|
इस संदर्भ में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया था चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया बाद में गांव में ही शौचालय निर्माण के लिए बालू गिरवा दिया गया और ट्रैक्टर छोड़ दिया गया |उन्होंने कहा कि कथित ट्रैक्टर स्वामी को हिदायत दिया गया है कि वह अवैध बालू का खनन व परिवहन ना करें नहीं तो कड़ा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|
हरपुरा में राजस्व की टीम ने अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पकड़ कर छोड़ा,उठ रहे सवाल
---Advertisement---

