अपडेट:विक्षिप्त युवक ने अपने पिता को लकड़ी के चिल्ले से मारकर उतारा मौत के घाट

By:

On: Thursday, December 23, 2021 12:33 PM

---Advertisement---

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र थाना क्षेत्र म्योरपुर के हरहोरी गांव में गुरुवार को एक विक्षिप्त युवक महेंद्र (23 वर्ष) ने अपने पिता अशोक पनिका 55 वर्ष पुत्र स्व० ठूरू निवासी हरहोरी को किसी बात से नाराज होकर लकड़ी के चिल्ले से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक ने डा० राजन सिंह पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन सही समय पर एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण घायल को जिला अस्पताल नही ले जाया जा सका जिससे सही समय पर इलाज ना मिल पाने की वजह से घायल ने अस्पताल परिसर में दम तोड़ दिया।मौके पर मौजूद म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।मृतक का भतीजा सुरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा(मृतक)अपने विक्षिप्त पुत्र के साथ काचन स्थित अपने बहन के घर रहते थे जहां वे गुरुवार को गल्ला लेने हरहोरी स्थित अपने पुराने घर आए हुए थे जहां किसी बात को लेकर उनके पुत्र ने पास पड़े लकड़ी के चिल्ले से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।हम लोगों ने पुलिस की सहायता से उन्हे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन दो घंटे तक हमें एंबुलेंस नही मिल सका और उन्होंने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया।मृतक के पुत्री की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment