घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास-परसौना मार्ग पर सोमवार की रात 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। उसमें सवार तीन चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने तत्काल पास के निजी अस्पताल घुवास में घुवास निवासी नीरज सिंह (20), मिंटू (22), शेखर (24) तथा धनुआ (20) को भर्ती कराया। जहां से नीरज की हालत गंभीर होने पर घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि कार घुवास से तेंदुहार वाली रोड पर जा रही थी।उसी रास्ते में पड़े मोड़ पर चालक मोड़ नही घुमा सका। कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में चली गई।
कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, एक की मौत
---Advertisement---

