रामगढ़ बाजार में गुमटी तोड़कर पान की दुकान से चोरी

By:

On: Tuesday, December 21, 2021 9:59 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में सोमवार की रात चोरों ने गुमटी तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। दुकानदार पकौड़ी लाल ने बताया कि रोज की भांति सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए और जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के गुमटी का ताला टूटा हुआ था समान अस्त व्यस्त स्थिति में पड़े हुए थे और दुकान से काफी मात्रा में पान मसाला, गुटखा,तंबाकू,सिगरेट गायब थे साथ ही समान लाने के लिए रखा हुआ नगदी भी गायब था। वही अन्य दुकानदारों का कहना है की रात को पुलिस के गस्त के बावजूद रामगढ़ मुख्य बाजार व ग्राम प्रधान के घर के सामने से हुई चोरी की घटना के बाद से पुलिस के गश्त की पोल खुल गई। जबकि बैंक से लेकर मुख्य बाजार तक पुलिसकर्मी की रात में ड्यूटी रहती है फिर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।वही बाजार के दुकानदारों ने चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुला करते हुए चोर को पकड़ने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment