दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र– टी सी डी के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रिकेट मैदान पर चल रहे 35वें क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में गढ़वा झारखंड की टीम ने रावर्ट्सगंज की टीम को 8 विकेटों से हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस गढ़वा के कप्तान रोहित ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। 20-20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावर्ट्सगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर मात्र 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। रावर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में मध्यमक्रम के बल्लेबाज ललित सोनी ने 2 छक्का और 5 चौका की मदद से 24 बाल पर 40 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा काशी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्का व दो चौके लगते हुए मात्र 12 बाल पर 36 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में वीरध्वज ने 2 चौका व 2 छक्का की मदद से 24 गेंदों पर 26 रन और विनय ने अविजित 18 रन बनाए। गढ़वा के गेंदबाजों में रोहित ने अपने 4 ओवरों के कोटे में 40 रन देकर 3 खिलाडियों को पवेलियन भेजा। इसके अलाव अंकित ने 2, गौरव व आर्यन ने एक-एक विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गढ़वा झारखंड की टीम 14.1 ओवरों में अपने एक विकेट खोकर ही निर्धारित जीत के लक्ष्य को पूरा कर लिया। गढ़वा के बल्लेबाजों में हर्ष सिंह ने 2 छक्का और 13 चौकों की मदद से 43 गेंदों पर सर्वाधिक 77 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा एस. खान ने 7 छक्का और 6 चौके की मदद से मात्र 33 गेंदों पर 75 रन बनाए। रावर्ट्सगंज के गेंदबाजों में ललित सोनी ने अपने 4 ओवर के निर्धारित कोटे में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार गढ़वा की टीम ने रावर्ट्सगंज को 8 विकेट हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में नाबाद 77 रनों की पारी खेलने वाले गढ़वा के हर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर डॉ एचपी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर गौस सुनील गुप्ता व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग राहुल कुमार, कमेंट्री निशांत मोहन ने किया।
गढ़वा झारखंड की टीम ने 8 विकेट से रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को शिकस्त
---Advertisement---

