Breaking:कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 12:31 PM

---Advertisement---

दुद्धी ब्लाक अंतर्गत ग्राम हरना कछार की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में मचा हड़कंप ||
दुद्धी सोनभद्र (रवि सिंह/ सेराजुल हुदा) स्थानीय दुद्धी ब्लाक अंतर्गत ग्राम हरना कछार की महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिला | प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम हरना कछार की महिला ललिता देवी पत्नी लोटन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज कराने आई तो जांच के उपरांत महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई | जिससे लोगों में हड़कंप मच गया | इलाज के लिए आई महिला को सर्दी, खांसी व सांस लेने में दिक्कत को लेकर पर्ची कटाने के बाद चिकित्सक वी के सिंह के पास इलाज हेतु पहुंची तो चिकित्सक द्वारा सर्वप्रथम कोविड 19 की जांच कराने के लिए महिला को लैब टेक्नीशियन सीताराम के पास भेजा गया | लैब में पहुंची महिला ने कोविड की जांच एंटीजन पद्धति से कराया तो महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई | यह खबर मिलते ही वहां मौजूद अन्य मरीजों व लोगों में हड़कंप मच गया | जिसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक गिरधारी लाल को दी गई| उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के अधीन काम कर रहे हैं रैपिड एक्शन टीम को सूचना दे दी गई है | फिलहाल महिला को आइसोलेट किया गया है | आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए महिला का सैंपल जिला हॉस्पिटल वाराणसी भेजा जा रहा है |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment