सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन रोड पर एक बैंक से मंगलवार दोपहर बाद 49 हजार रुपये निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से उक्त रुपये छीन कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित शिव कुमार पाण्डेय पुत्र भोला नाथ पाण्डेय, निवासी नाको पोस्ट पकरहट थाना पन्नूगंज ने बताया कि मंगलवार को बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए ऑटों में बैठ ही रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति आया और रुपयों वाला बैग छीन कर फरार हो गया। जब तक हम कुछ कह पाते काफी दूर चला गया। फिर जाकर कोतवाली में मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। चौकी प्रभारी संजय सिंह द्वारा उस रोड के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है जैसे ही कुछ पता चलेगा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करके पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा
दिनदहाड़े बेखोफ बदमाशों ने व्यक्ति से 49 हजार की छिनैती
---Advertisement---

