स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव:-भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 1:39 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:मंगलवार को घोरावल कस्बे में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई नगर के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। भारत माता पूजन करने के बाद यात्रा प्रारंभ हुई जो शिवद्वार मार्ग से होते हुए संपूर्ण नगर में भ्रमण कराया गया। 111 मीटर लंबे तिरंगे ध्वज को लेकर लोग भ्रमण किए और भारत माता की जय कारे से नगर गूंजता रहा।
नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए तिरंगा यात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल के प्रांगण में हजारों भाजपा कार्यकर्ता व नागरिकगण एकत्रित हुए।इसके बाद कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने 111 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया। इस आयोजन में डीजे, रथ व भारत माता, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, सैकड़ों बाइक के साथ हजारों की संख्या में पैदल चल रहे लोग आकर्षण का केंद्र रहे। नगर में जगह जगह महिलाओं द्वारा भारतमाता की आरती उतारी गई। घोरावल नगर के कोहरथा मोड़, शिवद्वार मार्ग, दुर्गा मंदिर तिराहा, मेन तिराहा,राबर्ट्सगंज मार्ग पुरानी बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा मुक्खा मोड़ पहुंचा,जहां यह जनसभा में तब्दील हो गया।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि आज का भारत एक नया भारत है। वह दिन दूर नही जब भारतवर्ष संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने मंच से स्वाधीन संग्राम का लंबा वृतांत प्रस्तुत किया बिहार के वीर कुंवर सिंह की गाथा बताई तथा रोचक इतिहास प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर व संयोजक अर्जुन सिंह ने तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।मुक्खा मोड़ पर प्रमुख संयोजक द्वारा समापन सत्र में भारत माता की आरती की गई। तथा संघ परिवार से जुड़े मुख्यालय से पदार्पण किए हुए रामप्रवेश, नंदलाल, ओम प्रकाश दुबे तथा अवकाश प्राप्त सैनिक रामरूप मौर्य को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गणेश देव पांडेय, रामानंद पांडेय, नंदलाल शुक्ला, ओमप्रकाश दुबे, रमेश राम पांडेय, राजीव कुमार, नंदलाल उमर, अरूण कुमार पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार,रमेश उमर, अशोक अग्रहरि, धीरज उमर, राजेंद्र शर्मा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह तथा घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज हरिशंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment