जंगल में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव,सनसनी

By:

On: Tuesday, December 14, 2021 3:34 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में जंगल के किनारे मंगलवार को सुबह पेड़ से फंदा में एक किशोर का शव लटकता हुआ मिला।युवक सुबह घर से निकला था और करीब नौ बजे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।17 वर्षीय दयाशंकर पुत्र जगन यादव निवासी सेमरिया बचरा ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पिता जगन ने बताया कि सुबह घर से निकला था। बताया कि गांव का ही एक लड़का सुबह करीब नौ बजे शौच करने निकला तो पेड़ में लटकता हुआ शव देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच गये। लोगों ने जाकर देखा तो पेड़ में गमछे के सहारे युवक का शव लटक रहा था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार ने बभनी पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।श्री सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment