दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा लखनऊ से चली गोंडवाना जन सन्देश रथ यात्रा मंगलवार को शाम 4:00 बजे दुद्धी पहुचीं।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर गोंडवाना जन सन्देश रथयात्रा का स्वागत अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिला अध्यक्ष *फौदर सिंह परस्ते* की अगुवाई में हल्दी चावल तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मंगलवार की अपराह्न करीब 4 बजे दुद्धी पहुचीं रथयात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
रथयात्रा के साथ गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना तथा प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने आमलोगों से जन संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से ऊब चुकी हैं और बदलाव चाहती हैं।इस प्रदेश के युवा दिलों के धड़कन अखिलेश यादव की ओर सबकी निगाहें हैं ।उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले 2022 में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे और सपा गठबंधन की सरकार प्रदेश की आम जनता की सरकार होगी।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अशर्फी सिंह, जिला अध्यक्ष रामनरेश,विधानसभा अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद,अमर सिंह मराबी, परमेश्वर, रामफल, सुखदेव, अरविंद सिंह, देवकुमार, रामधनी,सलवन्दी सहित अन्य मौजूद रहे।

