सोनभद्र:पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह किसी कार्य से राबर्ट्सगंज आ रहा था तभी यह हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र इसराइल, निवासी वैनी बाजार मंगलवार की सुबह किसी कार्य के लिए बाइक से रॉबर्ट्सगंज जा रहा था। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के समीप जब वह पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और बाइक सहित सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब उसे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उसके ऊपर की जेब में मिले आईडी कार्ड पर लिखे फोन नंबर से उसके घरवालों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे उनके पिता इसराइल ने बताया कि दो भाइयों में सबसे बड़े भाई मोहम्मद सलीम थे। उनकी चार बहन भी हैं। आज सुबह वह अपने किसी कार्य से राबर्ट्सगंज जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
---Advertisement---

