बड़े भाई का हत्यारा छोटा भाई गिरफ्तार,डंडा फावड़ा लोढ़ा से किया था हत्या

By:

On: Monday, December 13, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसुन्धरी गांव मे गत रविवार को हुई हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बड़े भाई राधेश्याम विश्वकर्मा को जान से मारने वाला छोटा भाई हत्यारोपी घनश्याम विश्वकर्मा को पुलिस ने विसुन्धरी के साधू यादव के अरहर-सरसो के खेत से गिरफ्तार किया। जिसका चालान सोमवार को कर सेंट्रल जेल मे दाखिल करवाया। सेंट्रल जेल भेजने से पहले आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से धान के बोरे के नीचे छिपा कर रखे हुए हत्या में प्रयुक्त सामान डंडा फावड़ा लोढ़ा भी बरामद किया। कोतवाली प्रभारी देवता नंद सिंह ने बताया कि गत रविवार को घनश्याम यादव ने अपने सगे बड़े भाई राधेश्याम यादव की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। जिसे उसी के गांव के एक खेत से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, कांस्टेबल संजय मिश्रा व अरविंद कुमार, महिला कांस्टेबल दीपा पासवान रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment