भूमि पैमाइश करने गए कानूनगों को धक्का दे धमकाया,सरकारी कागजात फाड़े,मुकदमा दर्ज

By:

On: Monday, December 13, 2021 1:50 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| तहसील दिवस में पड़े एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण में कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में एक भूमि की पैमाइश करते समय आवेदक के पुत्र व भतीजो द्वारा एक राय होकर राजस्व की टीम के कार्य मे बाधा पहुँचाते हुए उन्हें भूमि नापने से मना किया गया और धक्कीयाते हुए जान मारने की धमकी देते हुए वहां से खदेड़ दिया,तथा तहसील दिवस में पड़े आवेदन पर अधिकारियों के आदेशित कागजात को टुकड़ो टुकड़ो में फाड़ दिया| कानूनगों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है | कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में म्योरपुर के कानूनगो रमेशचंद्र जो वर्तमान में दुद्धी का भी प्रभार देख रहे है आरोप लगाया है कि कल दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर तहसील दिवस में पड़े आवेदन के निस्तारण के लिए वशीर पुत्र सलीम निवासी बघाडू के आवेदन को लेकर आराजी नं 1714 ख रकबा 0.2150 हे की पैमाइश करने पहुँचे थे कि और पैमाइश शुरू ही किये थे कि आवेदक के पुत्र व भतीजे क्रमश कमाल ,इकबाल व जमाल पुत्रगण वशीर व अरमान पुत्र जलील व आजम खां पुत्र जहीर सभी निवासी गण बघाडू एक राय से गोलबंद होकर आए और मुझे व मेरे साथ गए लेखपाल सूदन पुत्र सेवालाल ग्राम पड़ोवनिया थाना घोरावल के साथ जमीन नापने मना करते हुए धक्का मुक्की करने लगे जब मैंने कहा कि मैं मो वशीर के तहसील दिवस में दिए गए आवेदन के निस्तारण में आया हूँ तो वे कहने लगे मैं कैसे उनकी जमीन नाप सकता हूँ ,ऐसा करते हुए वे सब जान मारने की धमकी देते हुए तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र को फाड़ के फेंक दिया | पुलिस ने कानूनगों के तहरीर पर उक्त पांच सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 ,186 ,189 ,342 ,353,356 व 506 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी से कर रही है |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment