सोनभद्र:राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर पश्चिमी में बंद मकान के तीन कमरे का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत हजारों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है।
भुक्तभोगी प्रेम कुमार मौर्य ने बताया कि तीन दिन पहले घर का ताला बंद कर सपरिवार मूल निवास सदर कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार की सुबह जब वापस घर आए तो देखा कि मेरे और किराएदार सहित कुल 04 कमरों का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सूटकेस के ताले भी टूटे पड़े हैं और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जब हमने घर में रखे आभूषण व पैसे की खोजबीन की तो पता चला कि अलमारी का लॉकर व सूटकेस तोड़कर लाखों के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। बताया कि सूचना तुरंत पुलिस को फोन करके दी। उसके बाद पुलिस चौकी और कोतवाली में तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। बताया कि लाखों रुपये के जेवर वह हजारों रुपये चोरी हुए हैं। विदित हो कि क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों में से पुलिस अब तक एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। कस्बा चौकी क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के समीप एक मेडिकल स्टोर में हुई लाखों रुपये की चोरी, न्यू कॉलोनी रोड स्थित परचून किराना की दुकान से चोरी सहित कुछ अन्य चोरियां इसमें शामिल हैं
तीन कमरे का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत हजारों के सामान पर चोरो ने फेरा हाथ
---Advertisement---

