शर्मनाक वारदातः महिला को अर्धनग्न कर पीटते हुए गांव में घुमाया,नहाते समय खींचकर ले

By:

On: Tuesday, December 7, 2021 4:01 PM

---Advertisement---

महिला को निर्वस्त्र करके पीटा गया।

प्रधान ने 8000रुपये में सुलह कराई 5000 रुपए 1,2,5,10 का सिक्का जलेबी बेचकर इकट्ठा किया था दिया एवं 3000/रुपए के लिए चार दिन की मोहलत

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है ।सूत्रों ने बताया कि चौखड़ा गांव में बबलू शर्मा की पत्नी दिमाग से कुछ कमजोर है। बीती रात उसने प्रेमनाथ विश्वकर्मा के पुआल में आग लगा दी। इसके बाद आज दिन में प्रेमनाथ विश्वकर्मा के कुछ सहयोगियों द्वारा उस महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया और पीटा गया। इस मामले की जानकारी जब ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने इस घोर निंदनीय कार्य की सूचना पुलिस को न देकर मामले को दबाने में लग गए। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में उक्त महिला के परिवार से प्रधान की सहमति से 8000 रु0 जुर्माना लेकर मामले को दबा दिया गया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस मुख्यालय को हुई वैसे ही सनसनी फैल गई। पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गए। समाचार लिखे जाने तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान रज्जब अली से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमने मामले में सुलह समझौता करा दिया है।

मौके पर सीओ सदर आशीष मिश्रा भी पहुंच गए हैं। बाबूलाल नामक एक ब्यक्ति पकड़ा गया है। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। दोषी लोगों की खोजबीन जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment