मानसिक विक्षिप्त युवक ने पुआल में आग लगाकर दे दी जान

By:

On: Monday, December 6, 2021 3:53 PM

---Advertisement---

कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो):-स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला रोहिनवादामर निवासी उमेश चेरो 28 वर्ष पुत्र गुलाब चन्द चेरो लगभग दो बजे दिन मे अपने घर के पास रखे पुआल की ढेरी मे जाकर पुआल मे आग लगा दिया जिससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उमेश कई वर्षों से मानसिक विक्षिप्त हो गया था।गांव मे लोगों को कभी कभी परेशान भी करने बात ग्रामीणों ने बताई।घटना की सुचना होते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि उमेश पूरी तरह से मानसिक विक्षिप्त था जो आज आग लेकर दौड रहा था कि पुआल मे आग लगाकर उसी आग की ढेर मे कूद कर छिप गया जिससे पूरी तरह जलने से मौत हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि पिता भी विकलांग है व अत्यंत गरीब है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment