सिंचाई विभाग के पुराने खण्डहर के पीछे गिराया जाता है अवैध बालू,रात में होती है टीपरो में लोडिंग

By:

On: Monday, December 6, 2021 2:28 PM

---Advertisement---

बघाडू वन रेंज व अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अमवार में चल रहा है खेल

रात भर ट्रेक्टरों के माध्यम से गिराये बालू को तड़के ही मिलर से फेंट कर मिटाते है अवैध खनन की कहानी

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| अमवार विद्युत सब स्टेशन के समीप स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर के पीछे अवैध खनन के डंपिंग का खेल चल रहा है और रात में दलाल मौका देख टीपरो में भी लोडिंग करा रहे है खण्डहर के पीछे बालू इसलिए गिराया जाता है कि आने जाने वाले अधिकारियों के आंखों पर पर्दा डाला जा सके| काम में लगे सिंडिकेट के गुर्गे विनोद मोड़ से खनन स्थल तक जगह जगह स्लीपिंग सेल की भांति अधिकारियों पर निगहबानी भी करते है और स्थानीय जिम्मेदारों को मैनेज कर रात भर अवैध खनन को अंजाम दे रहे है,
उधर पांगन नदी से बालू उत्खनन करते करते खननकर्ता ने अवैध खनन का ठिकाना बदल दिया है जो अब मुख्य बांध स्पिलवे के निचले हिस्से पर स्थित अस्थाई रपटे से सटे हिस्से से ट्रेक्टरों के माध्यम से बालू निकाल कर पुनर्वास ब्लॉक के डेवेलपमेंट में लगे पेटीदार ठीकेदार बंसल के जे व एल ब्लॉक में आरसी नाली निर्माण में बालू की आपूर्ति दे रहे है ठीकेदार के गुर्गे औने पौने दाम पर बालू खरीद कर उसी बालू से दिन भर निर्माण करा रहे हैं| और सरकार को लाखों का नुकसान कर रहे है,ग्रामीण बताते है कि उक्त निर्माणाधीन ब्लॉक में एक खण्डहर के पीछे रात भर बालू गिराया जाता है फिर उससे अगले दिन नाली का निर्माण कराया जाता है |ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी खण्डहर के पीछे भारी मात्रा में बालू स्टाक है ,अगर खनन विभाग चाहे तो छापेमारी कर कार्रवाई कर सकता है|

सैया भये कोतवाल तो अब डर काहे का के तर्ज पर चल रहा खनन
दुद्धी / सोनभद्र| अमवार में कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र से बालू व बोल्डर का खनन कथित खननकर्ता इस तर्ज पर करता कि “सैया भये कोतवाल तो अब डर काहे का “| खननकर्ता को कभी खाकी व खादी के नेताओं संग चहल कदमी करते क्षेत्र में बड़े ही आसानी से देखा जा सकता है, इसलिये प्रसाशन व वन विभाग के साथ उठने बैठने से सफेदपोशों के साठ गाँठ से धीरे धीरे कथित के मन से डर खत्म अब होते जा रहा और कल का चीनी चोर आज माफिया बनने को चला है|उधर सूत्र बताते है कि पुलिस ,वन विभाग के जिम्मेदारों व कुछ सफेदपोशों व कुछ दलालों ने अमवार के खननकर्ता का इस कदर मन बढ़ा दिया कि वह आये दिन उसके काम के आड़े आने वाले लोगों से झगड़ा करने पर उतारू होता है|

अमवार में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिली है जल्द ही टीम भेज कर ठीकेदार के ऊपर कार्रवाई के साथ ही खननकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी|”
जेपी द्विवेदी
ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment