दबंगो ने की मारपीट दो हुए गम्भीर रूप से घायल

By:

On: Monday, December 6, 2021 2:18 PM

---Advertisement---

(शिव दास वर्मा)

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बहुअरा गाव के बहेरवा टोले में दबंगो ने की जमकर मारपीट पीड़िता पार्वती देवी ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे जब वो घर पर अकेली थी तभी चार बाइक पर सवार आठ लोग मेरे घर पर रुकते ही हम किलोगों को लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिए। और गंदी गन्दी गालियां देते रहे । शोरगुल सुनकर मेरा छोटा लड़का सुबास मौर्या 32 पहुचा और जब तक घटना को समझ पाता तब तक उस पर भी खंती से वार किया गया जिसमें उसके सिर में गम्भीर चोट आई है । जैसे ही गाव वाले पहुचे तब तक घटना को अंजाम देने वाले बाइक और घटना में प्रयुक्त हथियार जिसमे फावड़ा, लाठी , डंडा खंती वगैरह छोड़कर दबंग फरार हो गए। घटना में अनिल यादव, सुनील यादव, पुत्र गन सुंदर यादव, चंद्रावती यादव पत्नी सुंदर यादव निवासी तेंदू व 5 अज्ञात शामिल रहे। घटना की सूचना देने के काफी समय बाद पहुची डायल 112 और घटना में प्रयुक्त बाइक अपने साथ ले गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया गया । काफी ताल मटोल के बाद एफ आई आर कोतवाली में दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा लीपा पोती की जा रही है । घटना में शामिल लोगों को अभी तक पकड़ा नही जा रहा। साथ ही लिखित तहरीर देने के बाद भी घर पर तफ्तीश हेतु प्रशासन का कोई नुमाइंदा अभी तक नही पहुचा जब कि घटना को बीते 24 घण्टे से ज्यादा हो चुके हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है घटना को अंजाम देने वाले दबंग लोग है उनसे हमारा जमीनी विवाद चल रहा है जो कि न्यायायल में लंबित है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment